Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

सांसद अमराराम समेत 20 लोगों को कोर्ट से बड़ी राहत, सड़क जाम और पुलिस को गाली देने के मामले में बरी

REPORT TIMES : राजस्थान के सीकर जिला कोर्ट ने 2019 में कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जाम करने और पुलिस पर अनुचित टिप्पणी के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. सीकर की एडीजे कोर्ट संख्या एक ने वर्तमान सांसद अमराराम, पूर्व विधायक पेमाराम, बलवान पूनिया सहित 20 लोगों को बरी कर दिया है. यह मामला 2019 में हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा था, जिसमें छात्र संगठन और विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया था.

जानें क्या था मामला

17 सितंबर 2019 को तत्कालीन कोतवाली थाना अधिकारी श्रीचंद ने मामला दर्ज कराया था. उनके अनुसार, 28 अगस्त 2019 को सीकर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र संगठन एसएफआई ने प्रदर्शन किया था. छात्राओं ने प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग की थी.

इसके बाद एसएफआई, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, जनवादी नौजवान सभा और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कृषि उपज मंडी में सभा की और रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे.

पुलिस को गाली देने का आरोप

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी. इस दौरान लाउडस्पीकर पर भाषण, नारेबाजी और पुलिस के खिलाफ अनुचित टिप्पणियां की गईं.

पुलिस ने इसे आधार बनाकर सांसद अमराराम, पूर्व विधायक पेमाराम, बलवान पूनिया, माकपा नेता कम कुरैशी, एसएफआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जाखड़, पूर्व प्रधान उस्मान खा सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

कोर्ट ने सुनाया फैसला

मामले की जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया था. लंबी सुनवाई के बाद सीकर की एडीजे कोर्ट संख्या एक ने सभी 20 आरोपियों को बरी कर दिया. एडवोकेट झाबरमल रॉयल ने बताया कि कोर्ट ने सबूतों के अभाव में यह फैसला सुनाया. इस फैसले से आरोपियों को बड़ी राहत मिली है.

Related posts

स्टूडेंट्स को मिली राहत:शेखावाटी विवि ने फार्म जमा करने के नाम पर वसूली करने वाले काॅलेजाें को दिया नोटिस, लौटाने होंगे स्टूडेंट्स के पैसे

Report Times

पेड़ उखड़े-बिजली के तार टूटे,चिड़ावा में आंधी के साथ आई बारिश

Report Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया. उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया. देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे. गृह मंत्री ने कहा, जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे. नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है. शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. Read Also : अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला, जानिए लालू-तेजस्वी के लिए क्या कहा.. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है। विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है. शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.

Report Times

Leave a Comment