Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

पेड़ उखड़े-बिजली के तार टूटे,चिड़ावा में आंधी के साथ आई बारिश

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर व आसपास के इलाकों में देर रात भारी बारिश हुई। वहीं तेज अंधड़ से कई पेड़ व बिजली के पोल उखड़ गए। जानकारी के अनुसार अरड़ावतिया कॉलोनी में एक पुराना बरगद का पेड़ उखड़कर बिजली के तारों को लपेटे में लेते हुए बीच रास्ते में जा गिरा। जिससे आवागमन बंद हो गया है।

तेज आंधी से उखड़ा बरगद का पेड़
तेज आंधी से उखड़ा बरगद का पेड़

मुख्य बाजार सहित फल-सब्जी मंडी में आने वाली गाड़ियों को भी दूसरे रास्तों से मंडी आना पड़ा। वहीं शहर में कई घण्टे बिजली बंद रही। इधर बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से गर्मी राहत मिली। फिलहाल तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं का दौर जारी है।

Related posts

द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की पहली आदिवासी और सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति

Report Times

आप का राशिफल

Report Times

जयपुर में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए हंगामा, युवा कांग्रेस का प्रदर्शन; कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस से झड़प

Report Times

Leave a Comment