Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

RGHS योजना में फर्जीवाड़ा, अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर का खेल… सरकार को लगाया लाखों का चूना

REPORT TIMES :  राजस्थान में सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों के लिए चलाई जा रही आरजीएचएस योजना में बड़ी घपलेबाजी सामने आई है. जानकारी के अनुसार, झालावाड़ में एक कंप्यूटर ऑपरेशन द्वारा घपला किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए RGHS योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

दवा के भुगतान का आया था मैसेज

झालावाड़ डिप्टी एसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा से मिली जानकारी के मुताबिक, झालरापाटन सेटेलाइट अस्पताल के डॉक्टर मयंक शर्मा ने पुलिस को शिकायत सौंपी थी, जिसमें बताया था कि वह विभागीय ट्रेनिंग के लिए जयपुर गए हुए थे. वहां पर उन्हें उनके द्वारा लिखे गए टिकट पर दवा का भुगतान हो जाने का मैसेज आया.

वह बाहर थे, ऐसे में टिकट लिखने का सवाल ही पैदा नहीं होता, जिसके चलते उन्हें शक हुआ तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ पुलिस को शिकायत दी. मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की जांच में फर्जी तरीके से बिल बनाने और दवा के भुगतान की बात सामने आई.

Latest and Breaking News on NDTV

आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

इस पर पुलिस ने कार्रवाई हुए झालरापाटन सेटेलाइट अस्पताल के आरजीएचएस काउंटर के कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया है. डिप्टी एसपी ने बताया कि आरोपी राहुल झालरापाटन के चंद्रगुप्त नगर का निवासी है. वहीं राहुल के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है, जिनको भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.

आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल जैन द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से टिकट तैयार किए जाते और बाद में आरजीएचएस पोर्टल पर फर्जी बिलों के माध्यम से लाखों का चूना लगाया जा रहा था.

Related posts

सेमरियावां : 54 बच्चों में ड्रेस वितरण

Report Times

राजस्थान रोडवेज चलाएगा सस्ते किराए वाली ‘आपणी बस’, 362 रूट पर… मिलेगी कई छूट

Report Times

कांग्रेस MLA जौहरी लाल मीणा का बेटा गैंगरेप मामले में गिरफ्तार, 6 महीने से दे रहा था पुलिस को चकमा

Report Times

Leave a Comment