Report Times
latestOtherउतराखंडकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरसेनास्पेशल

उत्तरकाशी में सीकर का जवान लापता, 5 अगस्त को धराली में फटा था बादल

REPORT TIMES ; उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के धराली में बादल फटने के बाद से सीकर के शाहपुरा का जवान हरित सिंह लापता है. धोद (सीकर) इलाके में शाहपुरा गांव निवासी जवान के घर में परिजन उम्मीद लगाए बैठे हैं. घर के गेट पर हल्की सी आहट परिजनों में जवान की सूचना आने की आस को जगा देती है. जवान हरित सिंह भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स में तैनाती के दौरान 5 अगस्त के बाद से लापता है. उत्तरकाशी की तबाही के बाद से उनकी जानकारी नहीं मिली है. इधर, पूरा परिवार चिंतित है और जवान की सूचना का इंतजार कर रहा है.

हाथ में बेटे की तस्वीर लिए इंतजार में बूढ़ी मां

इस हादसे में लापता जवान के दादा-दादी और माता-पिता सहित पूरा परिवार चिंतित नजर आ रहा है. जवान हरित सिंह की मां तारामणि के हालात तो यह है कि वह पूरे दिन घर के मुख्य दरवाजे पर नजर गड़ाए ही बैठी रहती हैं. हाथों में बेटे की तस्वीर लिए बैठी बूढ़ी मां को इंतजार है अपने लाल की खबर आने की.

विदेश में काम कर रहे पिता भी घर लौटे

हरित सिंह के पिता जो पहले विदेश में नौकरी करते है. वह भी बेटे के लापता होने की सूचना पर वापस वतन लौट आए हैं और अब बेटे के इंतजार में घर पर ही रहते हैं. पोते के लापता होने के बाद से हरि सिंह के दादा-दादी भी काफी चिंतित और डिप्रेशन में नजर आ रहे हैं. हरित सिंह घर में इकलौता कमाने वाला था. जवान हरित सिंह के परिजनों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई है.

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सीने में दर्द पटना में भर्ती, जयपुर से भेजे हार्ट स्पेशलिस्ट

Report Times

दिल्ली में भी दुमका जैसा कांड, दोस्ती से इनकार पर अमानत अली ने 16 साल की लड़की को मारी गोली

Report Times

राजस्थान में घर खरीदने वालों को डबल फायदा, पत्नी ही नहीं, बहू-नाती तक को मिलेगा बंपर लाभ

Report Times

Leave a Comment