Report Times
latestOtherचिड़ावाजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

जाट महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन : जाट नेता डॉ. शालिनी तोमर गर्सा और अन्य जाट नेताओं ने किया विमोचन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर व आसपास के इलाकों में जाट महासभा को लेकर खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जाट समाज के कार्यकर्ता लगातार समाज के लोगों से जनसंपर्क में जुटे हैं और लोगों से जयपुर में होने वाले महाकुंभ में शामिल होने का अनुरोध कर रहे है।  कबूतरखाना बस स्टैंड के पास शुक्रवार को जाट महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान जाट समाज की नेता डॉ. शालिनी तोमर गर्सा ने समाज के हित के लिए अधिक से अधिक संख्या में महाकुंभ में आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज के लोग कितनी ज्यादा संख्या में आएंगे उतना ही समाज के शीर्ष नेतृत्व का हौसला बढ़ेगा। इस दौरान राजस्थान युवा जाट महासभा के पिलानी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बिल्लु मुरादपुर के नेतृत्व में ढोल बाजों के साथ लोगों को निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर डॉ. महेंद्र नेहरा, प्रतिम फौजी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, अजय नूनिया, किशोरीलाल, अनुपम कुल्हार, अमित कुल्हरी, अजय नूनिया, मोतीलाल पहलवान, संजय कुमार, विकास पायल, मनोज नूनिया, मुकेश पूनिया, अंकित धायल, दीपक धायल, रामचंद्र, राकेश मुरादपुर, रवि गर्सा, मदन डारा और जाट समाज के  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दिल्ली आबकारी घोटाला: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ED ने कोर्ट में पेश की 60 पन्नों की चार्जशीट

Report Times

राजस्थान: BJP से निलंबन के बाद भड़के कैलाश मेघवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर किए 7 वार

Report Times

एटा में सीएम योगी बोले- अब माफियाओं से नहीं विकास से है यहां की पहचान

Report Times

Leave a Comment