Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबाड़मेरराजस्थानस्पेशल

सरकारी टीचर ने सरिए से महिला का मर्डर किया: फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, कार से मिलने आई थी, लाश उसी गाड़ी में रखी

REPORT TIMES : आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की हत्या कर सरकारी टीचर ने उसकी लाश उसी की कार में ड्राइविंग सीट पर रख दी। महिला 600 किमी कार ड्राइव कर टीचर से मिलने उसके घर आई थी। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। आरोपी सरकारी टीचर को हिरासत में लिया गया है। अक्सर महिला उसके घर आती-जाती थी। फिलहाल हत्या के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी है। मामला बाड़मेर शहर से करीब 20 किमी दूर सदर इलाके का है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), डॉग स्क्वॉड और मोबाइल अपराध इकाई (MOU) की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र कुमार मीना भी मौके पर पहुंचे।

इसी कार की ड्राइविंग सीट पर महिला का शव मिला है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है।
इसी कार की ड्राइविंग सीट पर महिला का शव मिला है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है।

सुबह मिली पुलिस को सूचना

एसपी नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया- सोमवार सुबह 7:30 बजे वारदात की सूचना मिली थी। ​आरोप है कि सरकारी टीचर मानाराम (38) ने झुंझुनूं के सूरजगढ़ की रहने वाली मुकेश कुमारी (37) की रॉड मारकर हत्या कर दी है। मानाराम बाड़मेर के सदर थाना इलाके के चवा गांव का रहने वाला है। महिला का शव रीको थाना इलाके के शिव नगर में खड़ी कार में ड्राइविंग सीट पर मिला।

FSL की टीम ने महिला के मर्डर से तमाम सबूत मौके से जुटाए।
FSL की टीम ने महिला के मर्डर से तमाम सबूत मौके से जुटाए।

फेसबुक पर जान-पहचान हुई थी

एसपी नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया- अक्टूबर 2024 में दोनों की फेसबुक पर जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोस्ती हुई। 10 सितंबर को मुकेश कुमारी बाड़मेर मानाराम से मिलने आई थी। वह मानाराम के गांव गई थी और उसके घर में ही रुकी हुई थी। एसपी ने बताया- मानाराम ने अपने घर में मुकेश कुमारी की हत्या कर बॉडी को उसकी कार में रख दिया। कार महिला की ही है। हत्या पहले कर दी गई थी। इसे एक्सीडेंट बताने के लिए कार में शव को लाकर रखा गया था।

शादीशुदा है आरोपी टीचर

मानाराम बाड़मेर ग्रामीण थाने के जसाई गांव के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रेड थर्ड टीचर है। जसाई मानाराम के गांव से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। एसपी ने बताया कि मानाराम शादीशुदा है। पत्नी से अनबन के कारण वह अलग रहता है। वहीं मुकेश कुमारी सीकर के खंडेला में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पद पर तैनात थी।

Related posts

झुंझुनू में एसीबी बड़ी की कार्रवाई: एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर रंजन लांबा के झुंझुनू स्थित आवास, फार्म हाउस एवं उनके स्पार अस्पताल पर कार्रवाई

Report Times

गढ़वाला बालाजी मंदिर में मन्त्रोच्चार के साथ की गई गणेश मूर्ति की स्थापना, शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक है ये मन्दिर

Report Times

भभूत नहीं देने पर राम जानकी मठ के पुजारी को मारी गोली, तांत्रिक का भी करते थे काम

Report Times

Leave a Comment