Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ को हाई कोर्ट से मिली जमानत, RSS कार्यक्रम के दौरान हुआ था हंगामा

REPORT TIMES : राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच ने NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़  को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. उनके साथ  दो अन्य को भी बड़ी राहत देते हुए  जज ने जमानत दी है. यह मामला राजस्थान यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे, प्रदर्शन, तोड़फोड़ और राजकार्य में बाधा डालने से जुड़ा हुआ था.

विनोद जाखड़ समेत दो लोगों को मिली जमानत

जस्टिस अनूप कुमार ढंढ की एकलपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए विनोद जाखड़, किशोर चौधरी और महेश चौधरी को जमानत देने के आदेश जारी किए.

क्या था मामला 

यह पूरा प्रकरण राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर का है, जहां आरएसएस के कार्यक्रम के दौरान विनोद जाखड़ ने NSUI कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा और तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

लगभग 14 दिन के बाद आएंगें जेल के बाहर

विनोद जाखड़ की जमानत याचिका पर एडवोकेट भरत यादव ने कोर्ट में पैरवी की, जिसके बाद एकलपीठ ने यह फैसला सुनाया. हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद तीनों नेताओं को लगभग 14 दिन के बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.

“गिरफ्तार करने के बाद कई धाराएं जोड़ी गई”

यह भी दलील दी गई कि एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के खिलाफ पूर्व में भी इसी तरह के 6 मामले में दर्ज है, इसलिए उन्हें जमानत देना उचित नहीं होगा. इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पुलिस ने घटना के दौरान विनोद जाखड़ व अन्य को केवल शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया था. लेकिन उन पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज कर अलग से कार्रवाई की गई. कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

Related posts

अजमेर में सर तन से जुदा स्लोगन मामला, आरोपी गौहर चिश्ती की चार्जशीट में हुए ये बड़े खुलासे

Report Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया. उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया. देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे. गृह मंत्री ने कहा, जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे. नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है. शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. Read Also : अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला, जानिए लालू-तेजस्वी के लिए क्या कहा.. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है। विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है. शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.

Report Times

नाबालिग मां से रेप का आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार, झाड़ियों में मिली नवजात की हालत गंभीर

Report Times

Leave a Comment