Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

रावतभाटा में हैवी वॉटर प्लांट में गैस लीकेज, 4 मजदूर घायल; मचा हड़कंप

REPORT TIMES :  चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा स्थित भारी पानी सयंत्र में गैस रिसाव की चपेट में आने से 4 श्रमिक घायल हो गए. इनमें दो की हालत गम्भीर बताई जा रही हैं. जानकारी के अनुसार, रावतभाटा के हैवी वॉटर प्लांट में अचानक से गैस रिसाव हो गया. गैस रिसाव होते ही वहां मौजूद श्रमिकों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा कि वहां बंद पड़े कम्प्रेशर से अचानक गैस लीक हो गई. मेंटेनेंस काम के लिए श्रमिक काम पर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

2 गंभीर रुप से घायल

गैस रिसाव की चपेट में आने से भैंसरोड़गढ़ निवासी धर्मेंद्र लोहार और बिहार निवासी जय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. साथ ही वहां दो अन्य श्रमिक भी घायल हो गए. दो गंभीर घायलों को रावतभाटा के परमाणु बिजलीघर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कॉरिडोर बनाकर कोटा अस्पताल रेफर किया गया.

घायलों का इलाज जारी

वहीं, दो अन्य घायलों में शिवजी बैरवा निवासी रावतभाटा और मधुसूदन मालव निवासी छीपाबडौद (बारां) को परमाणु बिजलीघर रावतभाटा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. दोनों घायलों का इलाज जारी है.

Related posts

Cannes Film Festival 2022 | कान फिल्म महोत्सव का समापन, कई फिल्मों को मिला पुरस्कार

Report Times

दो नाबालिग को कराया बाल श्रम से मुक्त : झुंझुनूं के बाल कल्याण विभाग ने की कार्रवाई

Report Times

आर्मी ने पुलिसवालों को पहले सड़क पर पीटा, फिर थाने में बंद कर की सबकी धुलाई, FIR दर्ज, हो गए सस्‍पेंड

Report Times

Leave a Comment