Report Times
ताजा खबरेंदेश

महाराष्ट्र : कोविड-19 से एक अधिकारी समेत 18 पुलिस कर्मियों की मौत

मुंबई।  महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक एक अधिकारी समेत 18 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी महाराष्ट्र पुलिस गंभीर रूप से इस महामारी की चपेट में है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक विभाग के 174 अधिकारियों और 1,497 अन्य कर्मचारियों समेत 1,671 कर्मी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में संक्रमण और इससे हुई मौत के सर्वाधिक मामले मुंबई पुलिस में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कोविड-19 से ग्रसित कम से कम 42 पुलिस अधिकारी और 499 कांस्टेबल उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के खतरे के अलावा पुलिस को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जनता के गुस्से का भी शिकार होना पड़ रहा है।

Related posts

कल भारत बंद, कांग्रेस ने दिया समर्थन: संगोष्ठी में ओला बोले- आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं; पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई

Report Times

आज फिर से आमने- सामने होंगे भारत-पाक, अजमेर दरगाह में मांगी जीत के लिए दुआ

Report Times

ना सेना, ना गोला बारूद और ना ही पैसा; हिरोशिमा में पीएम मोदी से जेलेंस्की ने मांगी सिर्फ शांति

Report Times

Leave a Comment