Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : तीन दिन तक निशुल्क पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा

चिड़ावा। श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र चिड़ावा के तत्वावधान में आमजन हितार्थ हेतु त्रि दिवसीय निशुल्क रोग प्रतिरोधक काढा शिविर का आज समापन विधिवत रूप से हुआ। केंद्र के संचालक डॉ. गणेश चेतीवाल बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी शीशराम हलवाई थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कोरोनावायरस से समाज व देश में हो रहे आर्थिक संकट पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कहा कि महामारी से एकजुटता व सजगता के साथ लड़ना जरूरी है। केंद्र के संचालक डॉ. चेतीवाल ने वायरस के लक्षण और बचाव पक्ष पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. हरीश कुमार, राजवीर राठौड़, विनोद, सूरज त्रिपाठी, सुभाष सोनी, महेश शर्मा, गोपाल निर्मल, केदारनाथ डायल, महेंद्र कुमार, मुन्ना लाल वर्मा, सुनील बदनगढ़िया, शेखर डायल सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद थे।

Related posts

समय रहते आग पर पाया काबू: सुबह लगी थी किराना शॉप में आग, संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Report Times

हाईकोर्ट की LDC (क्लर्क) भर्ती परीक्षा के लिए फिर होंगे आवेदन, हाल ही में रद्द हुई परीक्षा

Report Times

शिवनगरी के शिवालय: 100 साल पहले बना था ये शिवालय

Report Times

Leave a Comment