Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशहैल्थ

31 मई के बाद 2 हफ्ते के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार 31 मई के बाद दो हफ्ते के लिए फिर से लॉकडाउन बढ़ा सकती है। कोरोना वायरस के संक्रमण की गति को कम करने के लिए बढ़ाए जाने वाले इस लॉकडाउन का स्वरूप अलग हो सकता है और इसमें पहले के मुकाबले अधिक ढील दी जा सकती है। गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने अगले चरण को “भावनात्मक रूप में लॉकडाउन एक्सटेंशन” के रूप में वर्णित किया, और कहा कि ज्यादातर फोकस 11 शहरों पर होगा जहां देश के कोविड -19 के 70 प्रतिशत मामले हैं।

इन शहरों में छह बड़े महानगर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता हैं। इसके अलावा इसमें पुणे, ठाणे, जयपुर, सूरत और इंदौर भी शामिल हैं।

धार्मिक स्थलों पर राज्य कर सकेंगे फैसला-

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 11 शहरों और नगर निकायों में कंटेनमेंट जोन घटाए जा सकते हैं। लॉकडाउन के चौथे चरण की घोषणा से पहले 30 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे जिनकी संख्या इस बार कम हो सकती है। राज्यों को धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला करने की स्वतंत्रता होगी। हालांकि किसी भी तरह के आयोजन या पर्व मनाने की अनुमति नहीं होगी।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर डेढ़ लाख के पार हो गई है। देश में कोरोना का मामले 14 दिन में दोगुने हो रहे हैं।

Related posts

लम्पी बीमारी को लेकर पशु चिकित्सालय में मेगा कैम्प 14 को

Report Times

25 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर बर्खास्त RPSC पूर्व सदस्य के बेटा-बेटी भी शामिल

Report Times

हर हाल में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इमरान मसूद, कांग्रेस-औवेसी ने नहीं दिया भाव तो ये भी है विकल्प

Report Times

Leave a Comment