Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमनोरंजन

100वें मैच में चमके उनादकट, फैंस बोले ‘जयदेव-जयदेव’

Reporttimes.in

IPL 2024 का 41वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद बीच खेला गया. मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 35 रनों से शानदार जीत दर्ज की. 35 रनों से मिली हार के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद टीम एक गेंदबाज ने खूब सुर्खियां बटोरी. यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि जयदेव उनादकट हैं. मैच में उनादकट ने आरसीबी के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. आपकी जानकारी के लिए बता दें, जयदेव उनादकट ने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ अपना 100वां मुकाबला खेला. अपने 100वें मैच में उनादकट ने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपना शिकार बनाया. आईपीएल करियर के इस अहम मुकाबले में उनादकट ने धारदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को बहुत बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया. उनादकट ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

IPL 2024: उनादकट ने चटकाए दो महत्वपूर्ण बल्लेबाजों के विकेट

गेंदबाजी के दौरान उनादकट काफी अच्छे लय में नजर आ रहे थे. उनकी गेंदबाजी के सामने आरसीबी के बल्लेबाज जूझते दिखे. जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे घातक बल्लेबाजों को अपना शिकार भी बनाया. इन दो घातक बल्लेबाजों के अलावा  उनादकट ने महिपाल लोमरोर के विकेट को भी अपने नाम करने में सफल रहे.

Related posts

53 जरूरतमंद बच्चों को होटल में खिलाया भोजन : सरला पाठशाला में दी जा रही इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा, आवाम ग्रुप और भीम आर्मी की नेक पहल

Report Times

राजस्थान में छिपे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ शुरू, सलूंबर में 27 तो अलवर से पकड़े गए 90 संदिग्ध

Report Times

राजस्थान के 3 जिलों से मानसून की विदाई:अब तक औसत से 57% ज्यादा बरसात; गर्मी बढ़ी, कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पास पहुंचा

Report Times

Leave a Comment