Report Times
Otherजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्म

जम्मू-कश्मीर : वैष्णोदेवी यात्रा पर अभी भी संशय

जम्मू: देश में कोरोना वायरस के चलते थम सी गई ज़िन्दगी को पटरी पर लाने के लिए 8 जून से अनलॉक 1 शुरू हो रहा है, जिसमें देश के सभी धार्मिक स्थल खोलने की बात कही गयी है, लेकिन क्या 8 जून से प्रसिद्ध वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होगी? इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा को 18 मार्च को रोक दिया गया था। इस यात्रा का संचालन करने वाला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड इस यात्रा के बंद होने के बाद से कटरा से माता के मंदिर परिसर तक के 12 किलोमीटर ट्रैक पर सैनीटाइज़ेशन का व्यापक अभियान चला रहा है। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा का संचालन करने वाले श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि यात्रा को शुरू करने का अंतिम फैसला बोर्ड ही लेगा. बोर्ड ने दावा किया है कि फिलहाल वो उन दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहा है, जो धर्मस्थलों की यात्रा को शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विभाग को जारी करनी है.

Related posts

भाजपा ने पूर्वोत्तर में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ को समाप्त किया: अमित शाह

Report Times

प्रयागराज सहित 17 जिलों को मिला ये टास्क, जानें महाकुंभ में कैसे होगा क्राउड मैनेजमेंट?

Report Times

राजस्थान में चोरी हो गई पूरी कॉलोनी, खिड़की-दरवाजे समेत गायब हो गए 372 घर

Report Times

Leave a Comment