Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

भाजपा ने पूर्वोत्तर में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ को समाप्त किया: अमित शाह

reporttimes

नामसई (अरुणाचल प्रदेश)।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्वोत्तर भारत में ‘‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’’ को समाप्त किया है और विकास कार्यों के लिए निर्धारित धन अब आखिरी व्यक्ति तक पहुंचा है, जबकि कांग्रेस के शासन में अधिकतर राशि बिचौलिए हड़प जाते थे। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के 50 साल में इस क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद ही इस क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री से यह सवाल करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा कि उन्होंने क्षेत्र में किया क्या है।

Related posts

युवक को ओजटू से उठाया :  मारपीट के बाद गंभीर हालत में पटक कर भागे बदमाश, चिड़ावा अस्पताल में कराया भर्ती

Report Times

राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, जयपुर में छात्र नेता ने ली ‘जल समाधि’

Report Times

गहलोत के जलवे पर पायलट का कटाक्ष ! बोले- पूरे ब्रह्मांड में एक ही जादूगर है…नीली छतरी वाला

Report Times

Leave a Comment