Report Times
Otherचिड़ावा

चिड़ावा : सरजीत बुगालिया बने राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

चिड़ावा। पंचायत समिति सभागार में राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ की बैठक रविवार को रखी गई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सरजीत बुगालिया को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में पंचायत सहायकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिसके समाधान के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। पंचायत सहायकों की समस्याओं को लेकर विकास अधिकारी दारासिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कुलदीप मील, सज्जन बलौदा, प्रतापसिंह, मनोज देवी, सुनीता, प्रियंका, सुमन, राजेश ढाका उपस्थित थे।

Related posts

सियासी तूफान से पहले, फोन टैपिंग पर जमकर गरमाई राजनीति.

Report Times

अशोक गहलोत के जादू को बेअसर करने के लिए BJP को ‘मोदी मैजिक’ का सहारा

Report Times

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान; कोहली-रोहित समेत इन खिलाड़ियों को आराम

Report Times

Leave a Comment