Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : भाजपा का बूथ सम्पर्क अभियान शुरू

चिड़ावा। पं. गणेशनारायण मंदिर प्रांगण पर भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में बूथ संपर्क अभियान का शुभारंभ चिड़ावा बूथ संपर्क अभियान प्रभारी पूर्व विधायक सुंदर लाल के सानिध्य में बूथ संख्या 194 से किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपलक्ष्य में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेषित 130 करोड़ भारतवासियों को संबोधित खुला- पत्र का विमोचन भाजपा चिड़ावा शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा व वरिष्ठ कारतकर्ताओं ने किया।

पत्र की प्रतियां चिड़ावा शहर के बूथ संख्या 191 से 195 पर बूथ संयोजक सन्तोष कुमार सैनी के साथ आम-जनता को वितरित की गई । जिससे मोदी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की हर व्यक्ति को जानकारी होगी और उन योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रामगोपाल मिश्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, सुरेश जलिन्द्रा, रजनीकांत मान, महेंद्र चेजारा, मुकेश जलिन्द्रा, डॉ. बीएल वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि मदन डारा, विकास भालोठिया, कन्हैया लाल शर्मा, बूथ अध्यक्ष कुलदीप कटारिया, मनोज स्वामी, पवन सैनी, विश्वनाथ स्वामी, मुकेश पुजारी, आशीष वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

लोकतंत्र के दो अनमोल रत्न अभिव्यक्ति और सार्थक संवाद, दिल्ली के समारोह में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Report Times

ईश्वरीय प्रवचन जीवन को दिखाते सही दिशा : तिवाड़ी

Report Times

Congress Chintan Shivir: उदयपुर से निकलेगा कांग्रेस की उम्मीदों का सूरज? राहुल और प्रियंका गांधी पहुंचे, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Report Times

Leave a Comment