Report Times
latestOtherचिड़ावाजीवन शैलीज्यश्रीश्यामज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मसोशल-वायरलस्पेशल

ईश्वरीय प्रवचन जीवन को दिखाते सही दिशा : तिवाड़ी

REPORT TIMES
ईश्वरीय प्रवचन जीवन को दिखाते सही दिशा : तिवाड़ी
चिड़ावा। ईश्वर के प्रवचन जीवन को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। इसलिए ईश्वरीय कथाओं का श्रवण अवश्य करना चाहिए। ये प्रवचन कथाव्यास वाणीभूषण पं. प्रभुशरण तिवाड़ी ने शहर की कॉलेज रोड पर सनातन आश्रम स्थित महालक्ष्मी धाम में श्री श्याम कथा के प्रथम दिन कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए दिए। उन्होंने कहा कि भगवान के अवतार धारण करने के अनेक कारण होते हैं।
एक कारण ये भी है कि भगवान अपने भक्तों को दिए हुए वरदानों को सत्य साबित करने के लिए भी अवतार धारण करते हैं। वहीं जब जब धरती पर पापी बढ़ते है तो उन पापियों और अधर्म के नाश के लिए भी भगवान अवतार धारण करते हैं।कृष्ण अवतार भी इन्हीं कारणों से हुआ। इस मौके पर कैप्टन शंकरलाल महरानिया, रामावतार दायमा, प्रहलाद सैनी, महेंद्र रणवा, गिरधर गोपाल महमिया, सुरेश शेखावत, परसाराम शर्मा, राम सिंह इंडाली वाले सहित पुरुष व महिला श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा कि शुरुआत में यजमान सुशील शर्मा ने सप्तनीक ग्रंथ पूजन किया। पं. बालकृष्ण चौरासिया ने पूजन करवाया। कथा के दौरान श्याम राणा – राजू भगत ने मनमोहक भजनों पर झूमने को मजबूर कर दिया।

Related posts

सीकर में 10 दिन से नहीं हुई बारिश :15 अगस्त के बाद बदल सकता है मौसम, तेज बरसात की संभावना है कम

Report Times

ED ने मनीष सिसोदिया के 14 फोन तोड़े, 5 अपने पास रख लिए; आखिर क्यों? संजय सिंह ने पूछा सवाल

Report Times

केंद्र सरकार का टमाटरों को लेकर बड़ा अपडेट

Report Times

Leave a Comment