Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थानहैल्थ

चिड़ावा : बाइक रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

चिड़ावा। कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई। जिसे उपखंड अधिकारी जगदीशप्रसाद गौड़ ने रवाना किया। बाइक रैली के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बचाव के तरीके बताए गए।

रैली कबूतरखाना, मुय बाजार, कल्याण प्रभू मंदिर, झुंझुनूं रोड, नगरपालिका, नया बस स्टैंड होते हुए वापस उपखंड कार्यालय पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर डीएसपी सुरेश शर्मा, थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी, नायब तहसीलदार महेंद्र मंूड, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया, विकास अधिकारी दारासिंह, सीबीईओ ओमप्रकाश वर्मा, विनय कुमार, देवेंद्र झाझडिय़ा आदि उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान : राज्य में 10599 पॉजिटिव, 2605 एक्टिव केस

Report Times

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी आमने-सामने, लोकसभा से पहले टूट जाएगा गठबंधन?

Report Times

Hepatitis: डॉक्टर से जानिए हेपेटाइटिस बी और सी में अंतर, लक्षण और बचाव

Report Times

Leave a Comment