Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थानहैल्थ

चिड़ावा : बावलिया बाबा के समाधि स्थल से एसपी ने रवाना किया जागरूकता रथ

चिड़ावा। परमहंस पण्डित गणेश नारायण बावलिया बाबा की समाधि स्थल से शुक्रवार को कॉरोना रथ को रवाना किया गया। रथ को एसपी जेसी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी शर्मा ने कॉरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चिड़ावा वासियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर तरह की पॉजिटिव पहल चिड़ावा से ही होती है। इस दौरान एएसपी वीरेंद्र मीणा, एसडीएम जेपी गौड़, डीएसपी सुरेश शर्मा, सीआई एलएन सैनी भी मौजूद रहे। रथ संचालक ओमप्रकाश हजारीलाल मेमोरियल संस्थान की सुमित्रा सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि रथ के साथ प्रचार सामग्री का वितरण भी शहर के विभिन्न वार्डों में प्रचार के दौरान किया जाएगा। इस मौके पर प्रोफेसर केएम मोदी, शीशराम सैनी, प्रोफेसर सीपी कुलश्रेष्ठ, महेश शर्मा धन्ना, सूर्यकांत शर्मा, राजेन्द्र जाखोडिया, एडवोकेट भीमसिंह सैनी सहित काफी संख्या में विशिष्ट जन मौजूद रहे।

Related posts

महाकुंभ में कोहरा बना विलेन, रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेनें चेक करें पूरी लिस्ट

Report Times

पड़ोसी ने युवक की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी:घर के बाहर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था,शराब के नशे में घर आकर झगड़ा किया

Report Times

‘भामाशाह सेंटर राजे सरकार की बड़ी उपलब्धि थी’ क्यों गहलोत ने वसुंधरा की तारीफ में कसीदे पढ़े

Report Times

Leave a Comment