Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : महालक्ष्मी धाम का तीसरा वार्षिक समारोह एक से

चिड़ावा.शहर के पोद्दार पार्क स्थित सिद्धि विनायक महालक्ष्मी धाम का तीसरा मूर्ति स्थापना वार्षिक समारोह कार्यक्रम एक जुलाई बुधवार से छह जुलाई सोमवार तक आयोजित होगा। पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने बताया कि धार्मिक आयोजन का शुभारंभ एक जुलाई को विघ्नहर्ता भगवान गणेश के मंगलपाठ विमोचन व संगीतमय मंगलपाठ वाचन से होगा। आयोजन के क्रम में दो जुलाई को परमहंस बावलिया बाबा मंगलपाठ, तीन जुलाई को महालक्ष्मी कृपामृत अग्रसेन मंगलपाठ, चार जुलाई को पौराणिक श्याम मंगलपाठ, पांच जुलाई को मातेश्वरी मंगलपाठ का संगीतमय आयोजन होगा। छह जुलाई को महाभिषेक, महायज्ञ व महाआरती का आयोजन होगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार सभी आयोजन सोशियल डिस्टेंसिग की पालना करते हुए होंगे सभी आयोजनो का सोशियल मीडिया के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।

Related posts

राजस्‍थान में झूमकर बरस रहे बदरा, भारी बार‍िश का अलर्ट; IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी

Report Times

सत्येेंद्र जैन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से वसूली 10 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी, अमित मालवीय का बड़ा आरोप

Report Times

गर्भवती पत्नी-विधवा चाची को हथौड़े से मारा फिर खुद कर लिया सुसाइड

Report Times

Leave a Comment