Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : जागरूकता अभियान को लेकर लगाए पोस्टर

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, चिड़ावा द्वारा कोविड-19 जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को बस यात्रियों को मास्क का वितरण किया गया। राजस्थान सरकार द्वारा चलाया जा रहा दस दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत व एसडीएम जेपी गौड की प्रेरणा से लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोरोना से बचाव के लिए लोगों को घर-घर व प्रतिष्ठानों पर जाकर जागरूक किया जा रहा। इसी कड़ी में बसों में जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिसका शुभारंभ उपखंड अधिकारी जेपी गौड़ की अगुवाई में किया गया। बस के यात्रियों को मास्क दिए गए। वहीं बस पर जागरूकता पोस्टर भी लगाया गया। इस मौके पर राकेश सोनी, मेहर कटारिया, तेज प्रकाश सोनी, ट्रस्ट के तहसील प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाडिय़ा, नगर अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, रजनीकांत मिश्रा, हेमंत अरड़ावतिया आदि मौजूद थे।

Related posts

MP-राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने अमित शाह से की मुलाकात, विकास के मुद्दों पर की चर्चा

Report Times

गुढ़ागौड़जी : महालक्ष्मी ज्वैलर्स की ओर से गढला में पौधारोपण

Report Times

मंड्रेला: दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के भिवानी जिले के तोसाम से किया गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Report Times

Leave a Comment