Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : इस्माइलपुर में ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कराने की मांग

चिड़ावा के पास इस्माइलपुर गांव में करीब दो साल बनाए गए ट्यूबवैल का बिजली कनेक्शन नहीं होने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं पास में बनी पानी की टंकी भी जर्जर होने लगी है। इस संबंध में शुक्रवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी जगदीशप्रसाद गौड़ को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि गांव में करीब दो साल पहले ट्यूूबवैल और टंकी का निर्माण करवाया गया था।मगर बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ।जिस कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं लाखों की लागत में बने ट्यूबवैल और टंकी भी खराब पड़े हैं। ज्ञापन देने वालों में बीरबलसिंह चौहान, चिरंजीलाल शर्मा, विजेंद्र शर्मा, जीतूसिंह भाटी, महेंद्रसिंह आदि शामिल थे।

Related posts

राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डियां

Report Times

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ के खाते में एक और उपलब्‍ध‍ि, रोजगार उपलब्ध कराने में नंबर वन बना उत्तर प्रदेश

Report Times

टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में आतंकी कनेक्शन को खंगालने की कोशिश की जा रही है।

Report Times

Leave a Comment