Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

बीसीएमओ ने मनाई गाँधी जयंती

REPORT TIMES

चिड़ावा। बीसीएमओ कार्यालय में डॉ.अनिल लाम्बा की अध्यक्षता में गाँधी जयंती के अवसर पर गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बीसीएमओ चिड़ावा ने गाँधी जी की जीवनगाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्टाफ को भी गाँधी जी द्वारा अपनाये गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

और शपथ दिलाई की हम भी सत्य, अहिंसा, परोपकार के मार्ग पर चलेंगे। इसके साथ ही बीसीएमओ द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के बारे में जानकारी देते हुए गाँधी जयंती के विशेष अवसर पर आयोजित ग्राम सभा के सफल क्रियान्वयन हेतु खण्ड स्तर पर 5 टीमें बनाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना की गई। इस अवसर पर डॉ अभिलाषा, डॉ अनुराग, डॉ रविन्द्र शर्मा, डॉ प्रवीण, बबीता वर्मा बीपीएम, ताराचंद सैनी एएओ द्वितीय, संदीप सिहाग, रामनिवास लेखाकार, रिचा गुरावा सहित समस्त ब्लॉक स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

जयपुर दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, पकड़े गए तीन संदिग्ध आतंकी, दस किलो आरडीएक्स और टाइमर बरामद

Report Times

एक्ट्रेस हानिया आमिर के प्यार में डूबे बादशाह

Report Times

मिजोरम के सीएम की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

Report Times

Leave a Comment