Report Times
Otherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहैल्थ

राजस्थान में नहीं होगा लॉक डाउन, सोशल मीडिया पर फैली अफवाह का हुआ खंडन

जयपुर। प्रदेश में कोरोना को लेकर फिर से लॉक डाउन नहीं लग रहा. लॉक डाउन को लेकर चल रही अफवाहों का अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह रोहित कुमार सिंह ने खंडन किया है. सिंह का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई लॉक डाउन नहीं लगाया जा रहा है.

आपको बता दें कि इससे पहले दिनभर सोशल मीडिया पर प्रदेश में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक फिर से लॉक डाउन लगाए जाने की अफवाह जोरदार रूप से फैल गई थी. लॉक डाउन की आशंका से घबराए लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे. इसके बाद मीडिया की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार से वस्तुस्थिति के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि कोई लॉक डाउन नहीं लगा रहा है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉक डाउन लगाए जाने की खबरें चल रही थी. इस बीच किसी ने सोशल मीडिया पर राजस्थान में भी लॉक डाउन लगाए जाने की खबर वायरल कर दी. साथ ही गृह विभाग से लॉक डाउन लगाए जाने के लिए गृह विभाग से इस सम्बंध में आदेश जारी होने की बात भी लिख दी.

कोरोना के बढ़ते मामलाें से खौफ

जानकारों का कहना है कि राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या 500-600 से ज्यादा सामने आ रही है. वहीं, बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 850 से ज्यादा हो गई. ऐसे में आशंकित होकर किसी ने लॉक डाउन की लगने की खबर वायरल कर दी.

Related posts

आतंकवाद पर लगाम, बॉर्डर पर शांति, मोदी का पाकिस्तान-चीन पर बड़ा बयान

Report Times

प्रमुख विषयों को लेकर हुई भाजपा विधानसभा क्षेत्र पिलानी की विशेष बैठक

Report Times

सोमवार शाम 4 बजे बिहार रवाना होगी श्रमिक ट्रेन

Report Times

Leave a Comment