Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : चनाना में कॉलेज में लगाए पौधे

चिड़ावा.चनाना स्थित श्रीमती मनभरी देवी पीजी कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी रखी गई। जिसमें पौधों की सुरक्षा और देखरेख की जानकारी पर चर्चा करने के बाद इन्हें पालने की शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में नीम, शीशम, अशोक जैसे छायादार पेड़ों के साथ आम, चीकू, जामुन और नींबू जैसे फलदार पेड़ भी लगाए गए। संस्था सचिव रामप्रताप नेहरा ने बताया की खेल परिसर में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 50 से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं। पौधारोपण कर प्राचार्य डॉ.विद्याधर की और से विभिन्न पादपों के उपयोग और महत्ता पर प्रकाश डाला गया। उप प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र सिंह ने बताया की प्रकृति संतुलन के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। इस अवसर पर सुमेर नेहरा, तैयब खान, प्रवीण झाझडिय़ा, प्रधानाचार्य रामनिवास सोनी, सचिव प्रवीण नेहरा, समिति सदस्य अंकित नेहरा स्टाफ सदस्य कुलदीप झाझडिय़ा आदि उपस्थित थे।

Related posts

गैंगस्‍टर ने रोह‍ित गोदारा से खुद को झूठी धमकी द‍िलाई, पुल‍िस सुरक्षा ले ली; जमीनों पर करता था कब्‍जा

Report Times

मुस्लिम युवक ने लगाई फांसी : फतेहपुर का निवासी था 29 वर्षीय मारूफ, बेटे की मौत के बाद से मायूस था मारूफ

Report Times

ISIS समर्थित आतंकियों ने कांगो में चर्च पर किया हमला, 21 की मौत

Report Times

Leave a Comment