Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

मुस्लिम युवक ने लगाई फांसी : फतेहपुर का निवासी था 29 वर्षीय मारूफ, बेटे की मौत के बाद से मायूस था मारूफ

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की पिलानी रोड के निकट वार्ड 29 में किराए के मकान में रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी युवक मारूफ 29 साल का था और चिड़ावा में अपने भाई आरिफ के साथ रहकर पीओपी का कार्य करता था। कुछ माह पूर्व युवक मारूफ के बेटे की चूहे मारने की दवा खाने से मौत हो गई थी।
उसके बाद से ही मारूफ मायूस रहने लगा था। आज मारूफ का भाई आरिफ मुंबई गया हुआ था। पीछे से मारूफ ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी लेकर गई।
सूचना पर फतेहपुर से युवक के परिजन चिड़ावा पहुंचे और डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related posts

कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन : बिजली की बढ़ी दर वापस लेने की मांग

Report Times

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां सितंबर, 2025 तक बुनियादी वित्तीय सेवा समाधान लागू करेंगी: आरबआई

Report Times

अगर आप नौकरी करते हैं तो ऐसे में दिनभर की थकान की वजह से एक साथ 5 से 6 घंटे पढ़ पाना मुश्किल होता है। ऐसे में यूपीएससी की तैयारी के लिए पढ़ाई को दो हिस्सों में बांट लें। आप सुबह 2 से 3 घंटे पढ़ाई करें और बाकी पढ़ाई शाम को पूरी करें। पढ़ाई के बीच ब्रेक लेना जरूरी पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना जरूरी होता है। फिर 25 मिनट की पढ़ाई के बाद आपको पांच मिनट का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आपको थकान नहीं होगी और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। वीकेंड पर आप 8 से 10 घंटे तक पढ़ सकते हैं।

Report Times

Leave a Comment