Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : खादी भंडार में शालिग्राम संग विराजे हैं महादेव

शिवनगरी चिड़ावा के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं प्राचीन डालमिया परिवार द्वारा बनवाए गए शिवालय में। ये शिवालय शहर के बागर में पुराने लक्ष्मी टाकीज के सामने खादी भंडार में बना है। प्राचीन छतरियों से सुसज्जित काफी ऊंचाई पर स्थित इस शिवलिंग की स्थापना डालमिया परिवार द्वारा तकरीबन 250 साल से भी अधिक समय पहले करवाई गई थी। इस शिवालय तक पहुंचने के लिए आपको 15 सीढियां चढ़नी होंगी।

https://youtu.be/PFfTxybqolA

शिवालय में प्राचीन शिवलिंग के बिल्कुल पास भोलेनाथ के आराध्य भगवान विष्णु शालिग्राम स्वरूप में विराजे हैं। ऐसे में आपको यहां शिव के साथ ही शिव के आराध्य विष्णु जी का भी अभिषेक व पूजन करने का अवसर मिलेगा। इस परिसर में पहले खादी ग्रामोद्योग द्वारा खादी कातने और वस्त्र निर्माण का कार्य किया जाता था। लेकिन फिलहाल यहां सब कुछ बंद है। एक प्राचीन शैली में निर्मित चार मरुआ कुआं भी इस स्थान की भव्यता और सेठों के परोपकार चरित्र का बखान करता है। फिलहाल यहां पं.राजेश शर्मा पूजा का और डालमिया परिवार निरन्तर इस शिवालय की देखरेख व व्यवस्था का जिम्मा सम्भाले हुए हैं। एक बार जरूर अपनी श्री आँखों को इस शिवालय में विराजित अद्भुत शिवलिंग के श्री दर्शनों का सौभाग्य प्रदान करे।अब दीजिए इजाजत कल फिर मिलेंगे एक और प्राचीन शिवालय में…हर हर महादेव

Related posts

ट्रेन से खाटू श्याम जानें का प्लान? पहले देख लें रींगस जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़ की ये तस्वीर

Report Times

एक्स सर्विसमैन लीग चिड़ावा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित 

Report Times

भारत को 78 करोड़ का पड़ा एक मेडल, इन खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर हुआ सबसे ज्यादा खर्च

Report Times

Leave a Comment