Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

150 वर्ष से अधिक पुराना है द्वारिकाधीश मंदिर का शिवालय

चिड़ावा शहर में पुलिस थाने के पास गढ़वाला बालाजी मंदिर के सामने गली में बना है ये द्वारिकाधीश मंदिर। इस मंदिर की स्थापना 150 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व महंत बृजराज ने की थी।

देखिए पूरी स्टोरी इस वीडियो में-

https://youtu.be/g7-aDFMuvk8

मंदिर का प्रवेश द्वार दक्षिण की ओर खुलता है। मंदिर में प्रवेश करते ही पश्चिम दिशा में गर्भ गृह में पूर्वाभिमुखी द्वारिकाधीश जी ठकुरानी जी के साथ विराजे हैं। इनकी मूर्तियां नयनाभिराम हैं। द्वारिकाधीश के बिल्कुल सामने बिराजे हैं हनुमान जी महाराज। वहीं द्वारिकाधीश के गर्भगृह के बाहर निकलते ही दाईं तरफ बिराजे हैं भोलेनाथ। भोलेनाथ का शिवलिंग भी द्वारिकाधीश के साथ ही यहां विराजमान करवाया गया। मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी वर्तमान में गणेश टेलर का परिवार कर रहा है। मंदिर के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ चबूतरे बने हुए हैं। एक बार इस मंदिर में जरूर पधारें। कल फिर मिलेंगे आस्था की एक और डगर पर…अब दीजिए इजाजत… हर हर महादेव

Related posts

नीरज चोपड़ा चोट के कारण बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स से हटे

Report Times

चिड़ावा नगरपालिका की ओर से चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

Report Times

IND Vs WI: बीसीसीआई ने की टी20 टीम की घोषणा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह टीम से बहार

Report Times

Leave a Comment