Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहैल्थ

चिड़ावा : कर्फ्यू के तीसरे दिन भी बाजार बंद

चिड़ावा। शहर में कर्फ्यू के तीसरे दिन भी बाजार बिल्कुल बंद रहे। इस दौरान शहर में चुंगी नाका, नया बस स्टैंड, कबूतर खाना, सूरजगढ़ मोड़ और कल्याणराय मंदिर के पास पुलिस के साथ ही चिकित्सा विभाग की टीमें दिनभर तैनात रही। इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सभी के नाम और पते का रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। वहीं प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शहर में निरीक्षण करते रहे। वहीं बीसीएमओ डॉ.सन्तकुमार जांगिड़ ने शहर के लोगों से कॉरोना टेस्ट कराने की अपील की है। उन्होंने शहर में सुपर स्प्रेडर केस के सम्पर्क में आने वालों के पॉजिटिव आने पर चिंता जताते हुए इस समय अधिक से अधिक सावधानी बरतने की भी अपील की है।

Related posts

जयपुर : कांग्रेस विधायक का ऑडियो चर्चा में !

Report Times

बैंक में चोरी करने रात के अंधेरे में पहुंचे चोर, बनाया था फुलप्रूफ प्लान… लेकिन बिना चोरी ही लौटना पड़ा खाली हाथ

Report Times

अयोध्या से लौटा श्रद्धालुओं का जत्था : आरएसएस, विहिप, बजरंगदल आदि के कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत 

Report Times

Leave a Comment