Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा की दो ढाणियों का धार्मिक संगम स्थल है ये शिवालय

पूरी वीडियो स्टोरी देखने के लिए नीचे तस्वीर में लाल बटन पर क्लिक करें-

 

https://youtu.be/8YyPsCA5U-Q

चिड़ावा। शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं गोगाजी की ढाणी में समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी के घर के पास बने शिवालय में। इस शिवालय की स्थापना करीब 53-54 साल पहले भादर मल सैनी ने करवाई। ये उस समय दो ढाणियों के मध्य स्थापित होने वाला पहला शिवालय था। ऐसे में शिवरात्रि और श्रावण माह में यहां लोगों का पूजा के लिए काफी इंतजार के बाद नम्बर आता है। हालांकि वर्तमान में 2-3 शिवालय स्थापित हो चुके हैं। लेकिन फिलहाल भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस शिवालय में पूरा शिव परिवार विराजा है। यहां भोले बाबा को अपना आराध्य मानने वाले बावलिया बाबा की बड़ी तस्वीर भी लगी है। भोलेनाथ की कई तस्वीर भी शिवालय में प्रवेश द्वार व उसके पास ऊपर लगी है। शिवालय के बाहर कार्यक्रम आयोजनों के लिए चबूतरा भी छोड़ा गया है। समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी बताते हैं कि इस बार कॉरोना संक्रमण काल के चलते श्रावण माह में कोई विशेष आयोजन नहीं किए गए। श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से बाबा के दरबार में अरदास लगाने वालों की बाबा जरूर सुनते हैं। यही कारण है कि लोगों की आस्था यहां निरन्तर बनी हुई है। आप भी दर्शन लाभ लेने यहां आए और भगवान आशुतोष को शीश नवाएं। अब दीजिए इजाजत… कल फिर मिलेंगे एक और शिवालय में…हर हर महादेव।

Related posts

पानी के बहाव में फंसी तहसीलदार की गाड़ी, सवार थे 6 अधिकारी; बड़ा हादसा टला

Report Times

पत्रकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की आज पुण्यतिथि, जानिए बारें में ये अहम् बातें

Report Times

Ram Navami 2024: रामनवमी पर राममय रांची, अयोध्या की छवि वाले झंडे की अधिक डिमांड

Report Times

Leave a Comment