Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : 250 साल से हो रही बगीची में शिव-हनुमान की पूजा

शिवनगरी यानी चिड़ावा के शिवालयों को श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित राणीसती मंदिर के पीछे बनी कोटवाल बगीची में।

https://youtu.be/rP1diWf9T9o

तकरीबन 250 साल पुरानी इस बगीची में संगमरमर का शिवलिंग स्थापित है। वहीं पास में नन्दी महाराज बिराजे हैं वहीं शिवालय में माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय भी विराजित हैं। बगीची में दक्षिण दिशा में एक मंदिर में हनुमानजी महाराज की तीन मूर्तियां एक साथ विराजी है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। बगीची में विभिन्न फूल-फलों के पेड़-पौधों के अलावा शिव को प्रिय सफेद आक और बिल्व पत्र के पेड़-पौधे भी लगे हैं। यहां सबसे अद्भुत दृश्य 2 पेड़ों के मिलन का है। यहां नीम और शमी वृक्ष एक-दूसरे में मिले हुए हैं। पीपल भी बीच में अंकुरित हुआ था। ऐसे में पेड़ों की त्रिवेणी इसे कहा जाए तो उचित होगा। बगीची में गौमाता भी बंधी हुई है। बगीची में बृज लाल कोटवाल, मोहनलाल कोटवाल के बाद फिलहाल रमाकांत-सौरभ कोटवाल पूजा-अर्चना का जिम्मा सम्भाले हुए हैं। भक्ति की इस दर पर चले आइए एक बार…विश्वास और आस्था यहां अवश्य फलीभूत होगी…अब दीजिए इजाजत..कल फिर मिलेंगे.. एक और शिवालय में…हर हर महादेव

Related posts

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, विधानसभा में दमदार भाषण, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं कर रहे ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग

Report Times

ध्रुव से सीखें एकात्म भक्ति : आचार्य पंडित मुकेश

Report Times

चिड़ावा में आज 7 पॉजिटिव मामले आए

Report Times

Leave a Comment