Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : समझाइस के बाद निकाली सांड की बैकुंठी

चिड़ावा। शहर में बावलिया बाबा की समाधी स्थली के पीछे बने ब्रह्मचारी आश्रम के निकट एक सांड की मौत हो गई। इसके बाद सांड को समाधि देने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। लेकिन बाद में समझाइस कर इस विवाद को शांत किया गया। इसके बाद सांड की बैकुंठी निकाली गई। आश्रम के नजदीक ही एक जगह पर सांड को समाधि दी गई।
समाधि देने से पूर्व महंत दयासिंह की देखरेख में पूजा-अर्चना की गई। सांड के समाधि स्थल पर शिवलिंग की स्थापना की गई। इस मौके पर चिड़ावा जनकल्याण सेवा संस्थान अध्यक्ष रविकांत शर्मा,सचिव आशीष जांगिड़, नरेश सैनी, अमित सैनी, राजू स्वामी, महेश स्वामी, अमित बुडानिया, धर्मपाल कटारिया, शेरसिंह कटारिया, महेंद्र सैनी, महेंद्र सांखला, बंटी सैनी आदि मौजूद रहे।

Related posts

लोहार्गल से डाक कावड़ लाए कावड़िए : गौशाला रोड स्थित शिवालय में पवित्र जल से किया शिव का अभिषेक

Report Times

World TB Day 2022: टीबी से मरने वाला हर चौथा व्यक्ति भारतीय, विश्व में प्रतिवर्ष हो रहीं 15 लाख मौतें

Report Times

रावतभाटा में हैवी वॉटर प्लांट में गैस लीकेज, 4 मजदूर घायल; मचा हड़कंप

Report Times

Leave a Comment