Report Times
Otherक्राइमझांसीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेशहादसा

झांसी : चलती बस से सिर बाहर निकाला, सिर हुआ धड़ से अलग

गुटखा थूकने के लिए बस की खिड़की से बाहर निकाला सिर

पाेल से टकराकर धड़ से अलग हो गया सिर

झांसी (उत्तर प्रदेश)

झांसी (Jhansi) जिले में एक नवयुवक को लापरवाही बरतना उस वक्त जानलेवा साबित हुआ जब वह चलती बस से सिर बाहर निकाल दिया। मामला मोंठ थाना क्षेत्र स्थित सेमरी टोल प्लाजा का है। यहां बस में सवार एक युवक ने गुटखा थूकने के लिए अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला, लेकिन खंभे से टकराकर उसका सिर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाराबंकी के दलाई गांव का निवासी था युवक
बता दें कि बीते 15 सितंबर को एक प्राइवेट बस कानपुर की ओर से यात्रियों को लेकर झांसी जा रही थी।
बस झांसी सेमरी टोल प्लाजा के गेट नम्बर दो से गुजर रही थी। इसी दौरान बस में सवार बाराबंकी के दलाई गांव निवासी सोनू (22 साल) ने गुटखा थूकने के लिए अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला। बस जब टोल के केबिन से आगे बढ़ी, तभी वहां खम्भे से सोनू का सिर टकरा गया और उसकी गर्दन कटकर बाहर गिर गई। यह देख बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

Related posts

नई दिल्ली : महज 100 रुपये के लिए की हत्या

Report Times

महंगाई राहत शिविर और प्रशासन गांवों के संग शिविरों को लेकर बैठक 

Report Times

शिक्षकों की याद में सीमेंट की बैंच भेंट की, मुक्तिधाम में पौधे भी लगाए

Report Times

Leave a Comment