Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशबारांराजस्थान

बारां : मनरेगा श्रमिकों को नही मिलती पावती रसीद

बारां (राजस्थान)
फ़िरोज़ खान
शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में मनरेगा श्रमिको को पावती रसीद नही दी जाती है । जाग्रत महिला संगठन की महिला कार्यकर्ता शकुंतला बाई, मोहनी बाई, बैजंती बाई, फूलवती बाई ने बताया कि राजपुर, बेहटा, बडारा, किराड़ पहाड़ी, गोयरा, सनगंवा, धुंआ, कोटरा, नयागांव, मंडी सामर सिंघा, छिपोल, डूडावर, चोराखडी, हरिनगर, बीलखेड़ा डांग, हरिपुरा, सिलोरा, सूखा सेमली, केदार कुई, बेराई, मझारी, रानीपुरा, गुवाड़ी, मडी सहजना गांवो के मनरेगा श्रमिकों को पावती रसीद नही दी जाती है । संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आवेदन करवाने के बाद जब रसीद मांगते है तो मना कर दिया जाता है ।और इस कारण से समय पर रोजगार नही दिया जाता है । जबकि मनरेगा एक्ट के तहत आवेदन करने के 15 दिवस में काम देना अनिवार्य है । उसके बाद भी शाहाबाद ब्लॉक में इस एक्ट का पालन नही किया जा रहा है । संगठन की महिलाओं ने विकास अधिकारी से पावती रसीद दिलवाने की मांग की है । इस सम्बंध में विकास अधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि पंचायत समिति के जेटीओ, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ लिपिक की एक मीटिंग आयोजित कर उनको निर्देशित कर पावती रसीद देने के लिए पाबंद कर दिया जावेगा ।

Related posts

राष्ट्रपति शासन लगाना है तो केंद्र सरकार पर लगाएं… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों कहा ऐसा?

Report Times

Gold Silver Price Today: फिर चढ़े सोने और चांदी के दाम, जानिए क्या है कीमत?

Report Times

IPL 2024: इसमें हार्दिक पांड्या की कोई गलती नहीं, ऑलराउंडर के समर्थन में उतरे सौरव गांगुली

Report Times

Leave a Comment