Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : साइकिल जागरूकता रैली का किया स्वागत

चिड़ावा में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मादक पदार्थों की समस्या के निस्तारण के लिए निकाली जा रही नशा मुक्ति रैली का स्वागत किया गया। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वास्थ्य करने के लिए शुरू हुई रैली का चिड़ावा आगमन पर पंचायत समिति कार्यालय में उपखंड अधिकारी संदीप चौधरी के नेतृत्व में विकास अधिकारी दारा सिंह, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियतम डांगी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया, स्काउट के स्थानीय सचिव महेंद्र सिंह, सहायक सचिव दिनेश कुमार बुगालिया, कोषाध्यक्ष मक्खन लाल सैनी आदि ने रैली में भाग ले रहे बच्चों एवं सीओ स्काउट महेश कलावत एवं सीओ गाइड सुभिता गिरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रैली में कला जत्था के सदस्यों ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया एवं लोगों को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

गांधी चौक के राजा के दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब

Report Times

तुला समेत इन 4 राशि वालों की धन दौलत में होगा इजाफा, मिलेगी खुशखबरी!

Report Times

देश का पहला रेलवे ट्रैक जहां लागू होगा कवच 4.0, दोपहर बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लेंगे ट्रायल रन

Report Times

Leave a Comment