Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

गांधी चौक के राजा के दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब

REPORT TIMES 

चिड़ावा। शहर में विभिन्न स्थानों पर गणेश पांडालों में गणेश उत्सव चरम पर है। प्रतिदिन सुबह – शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांडालों में उमड़ रहे हैं। शहर के विवेकानन्द चौक में गांधीचौक के राजा के दर्शनों को लंबी कतार लग रही है।

वहीं आयोजक गणेश मित्र मंडल और मराठा मित्र मंडल ने इस आयोजन को दो दिन का विस्तार दिया है। प्रवक्ता महेश धन्ना ने बताया कि पहले 6 सितम्बर को विसर्जन होना था। लेकिन उस दिन एकादशी होने के चलते अब आयोजन को दो दिन का विस्तार दिया गया हैं।

इसमें 5 सितम्बर को भंडारे का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 6 सितम्बर को सांस्कृतिक संध्या होगी। सांस्कृतिक संध्या के लिए बच्चों के रजिस्ट्रेशन 4 सितम्बर तक ही होंगे। 7 सितम्बर को शाम साढ़े आठ बजे महाआरती होगी। 8 सितम्बर को सुबह हवन होगा और फिर दोपहर में नगर में जुलूस के साथ पिलानी रोड स्थित भगिनिया जोहड़ में मूर्ति का विधिवत पूजन के बाद विसर्जन होगा।

Related posts

बजट 13 करोड़ से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपए, फिर भी देश में हवाई तीर्थ यात्रा नहीं, सिर्फ पशुपतिनाथ जा सकेंगे बुजुर्ग

Report Times

मई में टूटा 40 साल का रिकॉर्ड, पारे ने लगाया इतना गोता; इससे पहले 1982 में हुआ था ऐसा

Report Times

‘केंद्र ने राजस्थान संग किया भेदभाव’ गहलोत बोले-वोट के लिए BJP नेता गौ भक्त और रामभक्त बने

Report Times

Leave a Comment