Report Times
Otherउत्तर प्रदेशताजा खबरेंदेशराजनीतिसंतकबीरनगरसेमरियावां

सेमरियावां: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को सपा का आंदोलन

भाजपा सरकार में किसान बुनकर नौजवान हैं परेशान ,मो अहमद
मो. आजम खान की रिहाई सहित दस मांगे सम्मिलित
जर्जर सड़के बनी जनपद की पहचान

सेमरीयावां/संतकबीरनगर(यूपी)

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार के दिन प्रदेश सरकार की गलत नीतियों ,व्यापक भ्रष्टाचार,अन्याय और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय खलीलाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मा राज्यपाल महोदय को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य मो अहमद ने रविवार सेमरीयावा स्थित अपने आवास पर बताया कि सपा के कददावर नेता सांसद मो आजम खान की रिहाई की मांग व फर्जी मुकदमे की वापसी सहित बेरोजगार युवकों को रोजगार, किसानो की धानफसल को अतिवृष्टि , ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा, गनना किसानो के बकाया मूल्य के भुगतान,बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराने,करोना काल की बिजली बिल माफ करने,फर्जी एनकाउंटर पर रोक,छात्रों की फीस माफी हो,महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा,अपराधों पर रोकथाम और खलीलाबाद विधान सभा की जर्जर एवं गड्ढा बनी सड़कों की वृहद मरम्मत,अस्पतालों में दवा की उपलब्धता,ब्लॉक से लेकर तहसील व जिला स्तर पर करोना काल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक आदिं मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
मो अहमद ने कहा कि जनपद की खस्ताहाल जर्जर सड़कें जनपद की पहचान बन चुकी हैं।जनता जान जोखिम में डालकर यात्रा करने हेतु विवश है। हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। कोरोना से प्रभावित व्यक्तियों का उपचार नहीं हो पा रहा है।प्राइवेट अस्पताल इनका शोषण कर रहे हैं।सरकार के तरफ से कोई रोक नहीं है।पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर ,फर्जी मुकदमे के नाम पर शोषण कर रही है।पुलिस बेलगाम है।ब्लॉक पर भ्रष्टाचार चरम पर है।विकास कार्य अवरुद्ध है। इन सब मामलों को लेकर सपा का आंदोलन निरन्तर जारी रहेगा।

Related posts

खरगोन एमपी। शीतलामाता मंदिर पर पथराव मामले में 13 लोगों को 2 लाख तक क्षतिपूर्ति के आदेश।

Report Times

इतना ही नहीं, विधानसभा परिसर में शरद पवार के बेहद करीबी समझे जाने वाले नेता जयंत पाटिल के साथ अजित गुट के नेता तटकरे की मुलाकात भी खासे चर्चा में रही है. इसलिए अजित गुट के अलग होने के बाद भी शरद पवार का अजित पवार के साथ मेलजोल विपक्षी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है. पवार परिवार राजनीति में नाटकीय फैसलों के लिए जाना जाता रहा है. इसलिए शरद पवार द्वारा पीएम के साथ इस वक्त मंच साझा करना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है. वैसे भी अजित गुट लगातार दावा कर रहा है कि एनसीपी के दिग्गज शरद पवार को एनडीए खेमे में लाने की तैयारी में वो प्रयासरत है. मंच साझा करना शिष्टाचार या बदलाव की तैयारी? शरद पवार की सियासी चाल शतरंज में घोड़े की तरह होती है. शरद पवार कभी भी सीधी चाल चलने के लिए नहीं जाने जाते हैं. महाराष्ट्र में पहली बार सीएम बनने से लेकर एनसीपी के निर्माण तक के शरद पवार के फैसले हैरान करने वाले रहे हैं. हाल के दिनों में एनसीपी से सन्यास लेने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नाटकीय अंदाज में वापसी शरद पवार की असली राजनीतिक पहचान की बानगी है. मुंबई की तीसरी मीटिंग से पहले पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के साथ ही शरद पवार हर संभावनाओं को खुला रख रहे रहे हैं. शरद पवार अपने वर्तमान घटक दलों को ये मैसेज तो दे ही रहे हैं कि उनके लिए एनडीए बाहें फैलाए खड़ा है. दरअसल शरद पवार एनडीए और INDIA के बीच अपने राजनीतिक भविष्य के आकलन में जुटे हैं. शरद पवार जानते हैं कि लोकसभा की कम से कम 11 सीटों पर एनसीपी का दबदबा उन्हें महत्वपूर्ण बनाता है. इसलिए सत्ता के संतुलन में एनसीपी की भूमिका कहां बेहतर होगी इसको लेकर सधी हुई चाल को चलने में लगे हुए हैं. वैसे भी शरद पवार ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो तमाम पीएम के साथ बेहतर संबध रखने के लिए जाने जाते हैं. एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सूले ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया था. लेकिन शरद पवार पीएम मोदी की सीधी आलोचना से तब भी बचते नजर आ रहे थे. विपक्षी एकता INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है और उससे पहले लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शरद पवार की मौजूदगी ने तीसरी मुलाकात से पहले राजनीतिक खेला होने की आशंका को काफी बढ़ा दिया है. विपक्ष की टेंशन इस बात को लेकर है कि शरद पवार INDIA की मजबूत पड़ते आधार को भतीजे अजित पवार की तर्ज पर कमजोर करने की कवायद तो नहीं कर रहे हैं.

Report Times

Rajasthan BSTC काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Report Times

Leave a Comment