Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुम्बईहादसा

मुम्बई : भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई(महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़े हादसे की खबर है. मुंबई से सटे भिवंडी में तीन मंजिला इमारत (Bhiwandi Building Collapses) गिर गई है. हादसा सोमवार सुबह हुआ. मलबे में 35 से 40 लोग फंसे थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से कम से कम 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. मलबे में दबे बाकी 25 लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाया जा रहा है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है.

थाणे नगर निगम के पीआरओ ने बताया कि हादसा सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर भिवंडी के पटेल कंपाउंड में हुआ.

उस दौरान इमारत के लोग गहरी नींद में थे. अभी तक मलबे से 10 लोगों के शव निकाले गए हैं. मरने वाली की पहचान की जा रही है. बाकी लोगों की तलाश जारी है.

थाणे नगर निगम के पीआरओ के मुताबिक, 1984 में बने जिलानी अपार्टमेंट, मकान नंबर 69 नामक इमारत का आधा हिस्सा देर रात ढह गया. ये इमारत डेंजर लिस्ट में थी.

इसे खाली करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था. नोटिस मिलने के बाद कुछ लोग तो यहां से चले गए, मगर कुछ लोग यहीं रह रहे थे.बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई थी. हादसे में 50 लोग घायल हुए थे, जबकि 5 लोगों की जान गई थी. ये इमारत महज दस साल पुरानी थी.

Related posts

कूनो में प्रधानमंत्री मोदी ने चीता मित्रों को सुनाया गुजरात का किस्सा, कैसे बेटियों ने बचाए थे शेर

Report Times

अवैध खनन मामले में ED का सीएम सोरेन को समन, 1000 करोड़ रुपये के घोटाले का है आरोप

Report Times

श्रद्धालुओं और जायरीनों को मिलेगा सुकून:नरहड़ दरगाह में संत धर्मशाला का हुआ उद्घाटन, श्रद्धालुओं और जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था

Report Times

Leave a Comment