Report Times
Otherउत्तर प्रदेशताजा खबरेंदेशसंतकबीरनगरसेमरियावां

सेमरियावां : मामूली बारिश में भर जाता है पानी

सेमरियावा/संतकबीरनगर (यूपी)

नफीस सिद्दीकी

जनपद के सबसे बड़े ब्लॉक मुख्यालय सेमरियावां चौराहे की स्थिति यह हो गई है कि मामूली बारिश से बी एम सी टी मार्ग पानी से भर जाता है।जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।सड़क के किनारे पटरियां पाटकर कर ऊंची कर दी गई है।पानी सड़क पर जाम रहता है।चौराहे से लेकर ब्लॉक मुख्यालय और अस्पताल तक गनदे पानी का जलजमाव और कूड़े का ढेर लगा रहता है।पूरे चौराहे का पानी ब्लॉक के सामने दरेस में जमा होता है।पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है।
दो दिन से हो रही लगातार बारिश से चौराहे कि स्थिति दयनीय हो गई।पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।छोटी बड़ी गाड़ियों के आवागमन में असुविधा हो रही है।लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।
सेमरियावा चौराहे की जलनिकासी की समस्या कोई नई नहीं है।वर्षों से जलनिकासी हेतु नाला निर्माण की मांग होती रही।बी एम सी टी मार्ग बनने से दुकानदारों और चौरहावसियों की उम्मीद जगी थी कि सड़क बनने के बाद जलनिकासी हेतु नाला का निर्माण अवश्य होगा लेकिन अबतक परिणाम शून्य ही रहा।
ऐसी ही स्थिति बाघनगर,उसरा शहीद,दुधारा,लोहरौली आदि क्षेत्र के प्रमुख चौराहों की है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है।क्षेत्रीय जनों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि,जिला प्रशासन और लोकनिर्माण विभाग का इस समस्या की तरफ ध्यानाकृष्ट कराया है।

Related posts

Suresh Raina ने भारत के अगले कप्तान के रूप में इस खिलाड़ी का लिया नाम, हार्दिक, पंत या बुमराह नहीं

Report Times

Fraud Case: आरबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, 27 लोगों को बनाया शिकार

Report Times

मानसून में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा, जानें इसके लक्षण और इससे बचाव के तरीके

Report Times

Leave a Comment