Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसंतकबीरनगरसेमरियावां

सेमरियावां : छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन वितरित

सेमरियावां/संत कबीरनगर (यूपी)

नफीस सिद्दीकी

विकास खण्ड सेमरियावां के ए.एच. एग्री.इन्टर कालेज उजियार दुधारा में जूनियर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों में कोविड-19 के दृष्टिगत लॉकडाउन/ ग्रीष्मावकाश में मध्यान्ह भोजन योजना आच्छादित छात्र- छात्राओं में खाद्यान्न का वितरण किया गया। सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के ए.एच.एग्री. इन्टर कालेज उजियार दुधारा की कक्षा-6 से 8 तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों में रविवार को कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन/ ग्रीष्मावकाश में मध्यान्ह भोजन योजना आच्छादित छात्र- छात्राओं में प्रधानाचार्य मुनीर आलम खां ने खाद्यान्न का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाकडाउन तथा ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय बन्द हैं। जिसको देखते हुए शासन के निर्देश पर विद्यार्थियों में खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संभाला पदभार, बोले-विकसित भारत बनाने में करेंगे पूरा सहयोग

Report Times

यूबीआई” यूनाइटेड बाय इंक द्वारा “सृजन संगम” कार्यक्रम का आयोजन

cradmin

बाप रे बाप… धोनी नहीं, इसके लिए मैदान में मच गया शोर

Report Times

Leave a Comment