Report Times
Otherक्राइमगुजरातनवसारी

गुजरात : नवसारी जिले में सामने आए कथित बलात्कार के दो मामले

गुजरात के नवसारी जिले में कथित बलात्कार के दो मामले सामने आए हैं।  नवसारी के पुलिस उपाधीक्षक बीएस मोरी ने कहा कि पहली घटना में तीन नाबालिग चचेरे भाइयों ने 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच महीने कथित रूप से बलात्कार किया। इसके बाद पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है।  जिले में एक अन्य घटना में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके चचेरे भाई के दोस्त ने 3 अक्टूबर को कथित रूप से बलात्कार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर लड़की की अश्लील तस्वीरें भी डाली थीं। डीसीपी के अनुसार, पहली घटना में नाबालिग के साथ उसके एक चचेरे भाई से बलात्कार किया था जब वह घर पर अकेली थी। बाद में उसने यह बात उसने अपने दो अन्य चचेरे भाइयों को बताई, जिसके बाद उन्होंने भी धमकी देकर नाबालिग का बलात्कार किया। इस मामले में सभी आरोपी की उम्र 18 साल से कम है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान, डॉक्टरों ने पीड़िता की मां को बताया कि लड़की चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद लड़की की मां ने फिर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। डीएसपी मोरी आरोपी किशोर हैं और POCSO कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने और उसका वीडियों बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 3 अक्टूबर को नाबलिग लड़की को अपनी मोटरसाइकिल पर एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके मोबाइल फोन पर तस्वीरें ले ली, जो उसने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। लड़की के रिश्तेदार को इन तस्वीरों के बारे में पता चला तो रिश्तेदार ने उस लड़की से पूछा जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Related posts

टीम ग्रीन बाग द्वारा दिया गया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

Report Times

जय श्रीराम का नारा लगाने पर नोएडा के स्कूल में छात्र से मारपीट, पिता ने CM योगी को भेजी शिकायत

Report Times

दिल्ली – ABVP ने 900 से अधिक स्थानों पर ध्वजारोहण कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Report Times

Leave a Comment