Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानलाइवसीकर

सीकर : सरेराह दुल्हन व दूल्हे को मारी गोली

सीकर। रिपोर्ट टाइम्स

जिले के नीमकाथाना जिर की चौकी के पास दूल्हा दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है । फायरिंग में दूल्हा दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को नीमकाथाना कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुल्हन को इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है वही दूल्हे के इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक बारात पाटन थाने के हेमराज पूरा से विदा होकर सूरपुरा के पास नोनाला की ढाणी जा रही थी। इस बीच रायपुर मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। वहीं आरोपी मौके पर से फरार हो गए। गंभीर हालत में घायलों को राजकीय कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान अस्पताल ने दोनों पक्षों के लोगों को भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।घटना की सूचना पर डीवाईएसपी सांवरमल नागोरा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश की। वही लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक विरोध जारी रहेगा घटना को लेकर कपिल अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम रवाना की गई है। फिलहाल दूल्हा दुल्हन को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कपिल अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आरोपी को पकड़ने गई पाटन पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी वहीं जवाबी कार्यवाही में पाटन पुलिस ने भी कार्रवाई की कार्यवाही में आरोपी घायल हुआ है जिसे जयपुर रेफर किया गया है।
वहीं जानकारी मिली है कि इस घटना को लेकर राजस्थान पुलिस के कप्तान मोहन लाल लाठर ने भी गंभीरता दिखाई है और जिला पुलिस अधीक्षक को तत्काल एक्शन लेने हेतु जयपुर तलब किया है।

Related posts

अलवर – ABVP ने CM गहलोत को दिखाए काले झंडे

Report Times

water cooler: श्योपुरा में दहिया ने किया वाटर कूलर का शुभारंभ

Report Times

गुजरात में यूपी मॉडल का डंका, ये काम कर रही योगी की ‘टीम 162’

Report Times

Leave a Comment