Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कांग्रेस ने दिया उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम, 46 डिग्री तापमान में पैदल कलेक्टर ऑफिस पहुंचे राहुल कस्वां

REPORT TIMES : राजस्थान में एक तरफ तेज गर्मी की वजह से आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं पानी और बिजली की समस्या होने की वजह से लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पर रही है. इस बीच जन समस्याओं की वजह से सियासी पारा भी अब बढ़ने लगा है. आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इतना ही नहीं कांग्रेस ने सरकार को समस्याओं को दूर करने के लिए अल्टीमेटम दिया है, वरना उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है.

राजस्थान के चूरू में सोमवार (9 जून) को शहर और देहात के अलग-अलग जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी और  ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन कर, कलक्टर के नाम एडीएम अर्पिता सोनी को ज्ञापन सौपा.

46 डिग्री तापमान में सड़क पर उतरे राहुल कस्वां

46 डिग्री तापमान के बीच कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ सांसद राहुल कस्वा और कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया और जिलाध्यक्ष इंद्राज खींचड़ ने भी ब्लॉक कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक की करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तपती दोपहरी में सड़कों पर पैदल नापी और राज्य सरकार को जन समस्याओं के समाधान में नाकाम बताया. सांसद राहुल कस्वा ने कहा भीषण गर्मी में भी शहर में बिजली की अनियमित आपूर्ति एवं अघोषित कटौती से आमजन और व्यापारी परेशान है शहर के विभिन्न वार्डों में जर्जर हालत में बिजली के पोल जो हादसों को न्योता दें रहे हैं, जिले के सबसे बड़े राजकीय भर्तियां अस्पताल के हालात खस्ता है. जहां साफ, सफाई एवं स्टाफ की कमी का खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है.

दो हफ्ते का अल्टीमेटम

प्रतिनिधि मंडल की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में आए दिन चोरी स्टाफ द्वारा आए दिन शराब पार्टी और अस्पताल में शराब पीकर आने जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है. इन तमाम घटनाओं को रोककर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाएं जाए. सांसद ने कहा गर्मी में चूरू के ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की विकट समस्या है जल जीवन मिशन में 2019 में स्वीकृत कार्य अभी तक अधिकारियों की उदासीनता के चलते पूरे नहीं हुए. जैसी कृषि और शहरी क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में कचरा निस्तारण जैसे जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस ने जिला प्रशासन को दो हफ्तों का अल्टीमेट दिया है दो हफ्तों में व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

Related posts

कांग्रेस सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए माफ किया था, लेकिन… राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

Report Times

शादी vs लव जिहाद, धर्म परिवर्तन पर 10 साल की सजा, राजस्थान का धर्मांतरण विरोधी कानून?

Report Times

फर्श पर मां की डेड बॉडी, फंदे से झूल रहे पिता… मंदिर से लौटा बेटा घर का दृश्य देख सदमे में आ गया

Report Times

Leave a Comment