Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा: पानी के लिए परेशान वार्डवासी पहुंचे जलदाय विभाग, किया विरोध प्रदर्शन

चिड़ावा। संजय दाधीच

शहर के वार्ड एक और 40 के वार्डवासी लंबे समय से पानी ना आने की समस्या से जूझ रहे हैं। समस्या से परेशान वार्डवासी बुधवार को जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और बड़ी संख्या में आए महिला-पुरुषों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान दफ्तर से जलदाय विभाग के एईएन और जेईएन नदारद मिले। जेईएन निरमा ने बताया कि वे सुलताना में सड़क निर्माण कार्य मे टूटी हुई लाइन सही करवाने आई हुई हैं। वे आने के बाद मामले को दिखवाएंगी। वहीं एईएन विक्रम सिंह ने बताया कि पिलानी चार्ज होने के चलते वे पिलानी से दोपहर बाद चिड़ावा आएंगे। उन्होंने बताया कि नई मोटर आ गई है। आज शाम तक मोटर लगवाकर पानी की सप्लाई दुरुस्त करवा दी जाएगी।

पार्षद रमाकांत, प्रदीप स्वामी के नेतृत्व में राजेन्द्र, अजीज राणा, श्यामसुंदर शर्मा, सुरेश, बसेसर, सुरजन, गुलाब राणा सहित काफी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मोहाली टी20 मैच के लिए शुरू की प्रैक्टिस, आज पहुंचेंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी

Report Times

बैन के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा टिकटोक एप

Report Times

सैफ अली खान पर हमले के पीछे क्या अंडरवर्ल्ड गिरोह का है हाथ? जानें क्या बोले महाराष्ट्र के मंत्री

Report Times

Leave a Comment