Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेश

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मोहाली टी20 मैच के लिए शुरू की प्रैक्टिस, आज पहुंचेंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी

REPORT TIMES

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में आरोच फिंच के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देने उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम मोहाली की पिच और परिस्थितियों के हिसाब से ढलने की कोशिश कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज आसान नहीं होने वाली है। स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम दिया गया है। कैमरून ग्रीन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। वॉर्नर के अलावा, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श और मार्कस स्टायनिश इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ये खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं।

दूसरी तरफ भारतीय टीम एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दमदार वापसी करने उतरेगी। आगामी वर्ल्ड कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के पास अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को परखने का मौका होगा। क्योंकि इससे पहले कई सीरीज के दौरान स्टार खिलाड़ियों का आराम दिया गया था या फिर वो चोटिल रहे हैं। लेकिन इस बार टीम के सभी खिलाड़ी सीरीज का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलिया इस दौरे में भारत के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला मोहाली में 20 सितंबर को खेलेगी जबकि उसका दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर में होगा। दौरे के तीसरे और अंतिम मैच में टीम हैदराबाद में 25 सितंबर को मेजबान टीम से भिड़ेगी।

Related posts

नरहड़ और नवलगढ़ के 2 लोग मिले कॉरोना संक्रमित

Report Times

बेजुबानों के लिए अनूठी पहल: इस शख्स ने जन्मदिन पर पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए परिंदों का संरक्षण भी जरूरी है

Report Times

पंडित गणेश नारायण सेवा संस्थान चिड़ावा की ओर से एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया।

Report Times

Leave a Comment