Report Times
Otherचिड़ावाज्यश्रीश्यामटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : गायत्री शक्ति पीठ में हुआ गायत्री यज्ञ

चिड़ावा।संजय दाधीच.

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ चिड़ावा परिसर में यज्ञ का आयोजन कर बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। आचार्य चंद्रपाल व संतोष शास्त्री के सानिध्य में मुख्य यजमान संदीप हिम्मतरामका, गौतम शर्मा, रमेश हिम्मतरामका, महेंद्र बदनगढ़िया, राजेंद्र सैनी, जगदीश सैनी, रणजीत सिंह आदि ने सपत्नी पूजन कर हवन में आहुति दी।

इस दौरान संयोजक प्रज्ञा मंडल बगड़ के संयोजक मातादीन, सांवरमल टेलर, रामनिवास सैनी, विद्याधर सोनी, श्याम सुख शर्मा, सत्यनारायण सैनी, रघुवीर सैनी ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। हवन से पहले गायत्री माता व सरस्वती माता का पूजन किया। इस दौरान गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस भी उन्हे याद किया गया।

Related posts

जडेजा Vs जडेजा : चुनाव में एक-दूसरे के सामने आए बहन-भाई, खास है ये लड़ाई

Report Times

मंगल को शेयर बाजार में ‘अमंगल’, 5 घंटे में डूबे 10 लाख करोड़

Report Times

उपराज्यपाल ने की उमरान से मुलाकात , कहा- जम्मू कश्मीर सरकार उनके प्रशिक्षण का ध्यान रखेगी

Report Times

Leave a Comment