Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

उपराज्यपाल ने की उमरान से मुलाकात , कहा- जम्मू कश्मीर सरकार उनके प्रशिक्षण का ध्यान रखेगी

reporttimes

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को यहां तेज गेंदबाज उमरान मलिक से मुलाकात की और कहा कि राज्य सरकार उनके प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय घरेलू श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में पहली बार चुने गये उमरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के बाद सोमवार को अपने जम्मू स्थित आवास पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर बड़ी संख्या में युवा प्रशंसक मलिक मार्केट स्थित उनके आवास पर आए और उनके साथ सेल्फी ली।

Related posts

2003 ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में गायक दलेर मेहंदी को 2 साल की जेल की सजा

Report Times

श्याम परिवार की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Report Times

कनाडा-जर्मनी से जयपुर के बिजनेसमैन को मिल रही हैं धमकी, लॉरेंस गैंग ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती

Report Times

Leave a Comment