Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : विवेकानन्द चौक में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया सूर्य नमस्कार

चिड़ावा। संजय दाधीच

चिड़ावा शहर की हृदयस्थली विवेकानन्द चौक में राष्ट्रीय ध्वज स्थल के समीप सोमवार को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ आरएसएस के जिला प्रचारक अक्षय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात सभी ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिड़ावा जिला प्रचारक अक्षय कुमार के अलावा सह जिला कार्यवाह प्रभुदयाल वर्मा, नगर प्रचारक पीयूष, विभाग समरसता प्रमुख रामजीलाल सैनी, नगर विद्यार्थी प्रमुख कन्हैया कुमार, विहिप जिला मंत्री सुनील सिद्दड़, विहिप नगर अध्यक्ष रमेश स्वामी, नगर मंत्री आशीष शर्मा, रवि भारतीय, प्रशांत कुमावत, नीलेश, ऋषिकेश कुमावत, हरीश सैनी, विवेकानन्द मित्र परिषद के जयराम स्वामी, रोहिताश्व महला, पूर्व पार्षद महेश धन्ना, ब्लड डोनर संजय दाधीच, सलीम, अशोक सैन, उमाकांत डालमिया, रमेश कोतवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संभाला पदभार, पेपर लीक और टीचर्स के तबादलों पर बैन को लेकर दिया बड़ा बयान

Report Times

कोविन पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित, सरकार ने डेटा लीक पर दी सफाई

Report Times

27 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों पर दिखाएंगे भरोसा

Report Times

Leave a Comment