Report Times
Otherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

मौसम: 9 फरवरी से बदलेगा मौसम, बढ़ सकती है सर्दी, आ सकती है बारिश

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स

राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटी खाएगा। मौसम विभाग की माने तो आगामी 9 फरवरी से तीन दिन बारिश होने और सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में 11 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है।

इधर, आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अलवर,भरतपुर,धौलपुर और पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे में चूरू में सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हनुमानगढ़ के संगरिया में शनिवार को दिन का तापमान 19.1 डिग्री रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में दिन में किसी जिले का सबसे ज्यादा तापमान रहा है।
आज गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। 7 और 8 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 9 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भरतपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 10 और 11 फरवरी को भी इसी तरह का मौसम रहने के संकेत मिले हैं।
रात में सबसे ज्यादा टेम्परेचर जैसलमेर, पाली, बाड़मेर और फलौदी में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इन जिलों को छोड़कर 33 में से 29 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
जयपुर और आसपास के इलाकों में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कल से अधिकतम- न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 7 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री, 8 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, 9 और 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Related posts

टोंक सीट पर सचिन पायलट का दबदबा, क्या BJP को मिलेगी यहां पर जीत

Report Times

Mukesh Ambani Birthday: 67 साल के हुए मुकेश अंबानी, लेकिन आज भी इस काम से लगता है डर

Report Times

मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर व पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी लेंगे चिड़ावा में संयुक्त मोर्चा की बैठक

Report Times

Leave a Comment