Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थानलाइव

झुंझुनूं : प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

झुंझुनूं। डॉ. राजेन्द्र लमोरिया

रविवार को कोटा प्रवास के दौरान बूंदी के तालेड़ा के पास भा ज पा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर भा ज पा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए डॉ पूनिया पर हुए हमले एवं रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर मुख्यमंत्री पर जुबानी हमले बोले। इस दौरान भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने कहा कि रीट परीक्षा में धांधली कर अपने रिश्तेदारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनैतिक तरीके से पास करवाने की पोल खुल जाने से कांग्रेस सरकार बौखलाई हुई है तथा मुख्यमंत्री को डर है कि यदि सी बी आई जांच हो गई तो सरकार के मंत्री जेल की सलाखों के पीछे होंगे इसलिए वह चाहतें है कि भा ज पा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर हमले एवं लाठीचार्ज करवाकर उनकी आवाज़ को दबाई जाए। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का लोकतांत्रिक मूल्यों में बिल्कुल भी विश्वास नहीं है उसने अनेकों बार ऐसे कृत्य किए हैं जिसके कारण लोकतंत्र शर्मशार हुआ है। प्रर्दशन में राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू, रामनिरंजन पुरोहित,भा ज पा नेता राजेश दहिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनुज लाम्बा,झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, मुकुन्दगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा,कृष्ण कुमार जानू, कुलदीप पूनिया,शहर महामंत्री दलीप सैनी, विजेन्द्र हटवाल, मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, पार्षद चंदप्रकाश शुक्ला,विजय सैनी, ख्यालीराम कुमावत, ताराचंद हलवाई,सुशील कुमार, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, सुभाष डूडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

बख्तावरपुरा में सड़क हादसा, रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

Report Times

IPL 2024 Points Table: आरसीबी पर जीत से मुंबई इंडियंस को हुआ फायदा, पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ा

Report Times

चिड़ावा : कुएं के साथ कराया यहां शिवालय निर्माण

Report Times

Leave a Comment